{"_id":"571a43494f1c1b8a728b5112","slug":"buses-will-not-be-contracted-in-roadways","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोडवेज में नहीं लगेंगी अनुबंधित बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोडवेज में नहीं लगेंगी अनुबंधित बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 22 Apr 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज में अनुबंध पर अपनी बसों को लगाने का लोगों का सपना अब पूरा नहीं हो पाएगा। मुख्यालय ने रोडवेज में अनुबंध पर बसें नहीं लगाने के आदेश अफसरों को जारी किए हैं। निगम की योजना अपनी बसें खरीद कर मार्गों पर चलाने की है।
विज्ञापन
हापुड़ डिपो को भी जल्द निगम की बसें मिलने की उम्मीद हैं। पहले डिपो में बसों की कमी होने पर अनुबंध पर बसें लगाई जाती थीं। हापुड़ डिपो में भी अनुबंध पर 20 बसें लगी हुई हैं। अनुबंध पर बस चलाने में डिपो को कम राजस्व मिलता था।
विज्ञापन
इस समस्या से निजात पाने के लिए अब निगम ने अपनी बसों के संचालन का निर्णय लिया है। जो बसें पहले लग चुकी हैं, अनुबंध का समय पूरा होने तक उनका संचालन होता रहेगा। मुख्यालय के निर्देश के बाद अनुबंध पर बसें लगाने वाले संचालकों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पवार का कहना है कि मुख्यालय से निर्देश मिल चुके हैं। अब डिपो में अनुबंध पर बसें नहीं लगायी जा सकेंगी। निगम स्वयं अपनी बसें खरीदेगा। हापुड़ डिपो को भी नई बसें मिलने की उम्मीद है।