फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Buses to Garh will be available every 10 minutes

Hapur News: प्रत्येक 10 मिनट पर मिलेंगी गढ़ के लिए बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Buses to Garh will be available every 10 minutes
साहिबाबाद। गढ़मुक्तेश्वर में पांच नवंबर को लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले (गंगा स्नान) के लिए परिवहन निगम की 300 अतिरिक्त बसें सड़क पर उतरेंगी। अधिकारियों का दावा है कि यात्रियों को प्रत्येक दस मिनट पर बसें मिलेंगी। दो नवंबर से 6 नवंबर तक विभिन्न मार्गों पर चलने वालीं 300 अतिरिक्त बसों का रूट चार्ट शुृक्रवार को जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

कौशांबी डिपो एआरएम अंशुल भटनागर ने बताया कि दिल्ली के आनंद विहार, लोनी, साहिबाबाद, कौशांबी, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर डिपो से बसों का संचालन होगा। सभी बसें दिल्ली-कौशांबी-गढ़ मार्ग, गाजियाबाद-गढ़, बुलंदशहर-स्यान-गढ़, बुलंदशहर-मोदीनगर-गढ़ (वाया हापुड़) मार्ग, मोदीनगर-हापुड़-गढ़ मार्ग और बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर बसें चलेंगी। साहिबाबाद डिपो के सहायक प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि गढ़ मेले के दौरान सभी चालक-परिचालाकों का अवकाश रद्द कर दिया गया है। आदेश के अनुसार मेले की अवधि में चालक-परिचालकों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाएगी। बसों की नियमित जांच और संचालन व्यवस्था का निरीक्षण क्षेत्रीय प्रवर्तन दल की ओर से किया जाएगा। इन बसों के संचालन से गंगा स्नान मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन


रूट एवं डिपो से चलने वाली बसों की संख्या
मार्गों का नाम ल़ोनी साहिबाबाद कौशांबी गाजियाबाद हापुड़ बुलंदशहर
दिल्ली–कौशांबी–गढ़ 25 20 30 0 0 0
गाजियाबाद–गढ़ 0 35 0 25 0 0
बुलंदशहर–स्याना–गढ़ 0 0 0 0 0 40
बुलंदशहर–मोदीनगर–गढ़ वाया हापुड़ 0 0 35 15 0 0
मोदीनगर–हापुड़–गढ़ 0 0 0 0 50 0
बुलंदशहर–अनूपशहर 0 0 0 0 0 25

अधिकारियों की निगरानी में संचालन

गंगास्नान के दौरान बस संचालन व्यवस्था की निगरानी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, हापुड़ और गाजियाबाद डिपो द्वारा की जाएगी। दिल्ली और गाजियाबाद बस स्टेशनों पर मेले के दौरान विशेष नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed