{"_id":"6696a3800e8ce9ee8106803e","slug":"bus-stand-in-garh-hapur-news-c-306-1-gha1001-108192-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अंतरराज्यीय बस अड्डे का जल्द होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अंतरराज्यीय बस अड्डे का जल्द होगा निर्माण
Tue, 16 Jul 2024 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रजघाट। गंगानगरी में जल्द ही अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण शुरू होगा। मंगलवार को परिवहन निगम के प्रमुख सचिव ने गढ़ तहसील और रोडवेज डिपो के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की है।
गंगानगरी में राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट रोडवेज निगम की करीब 84 बीघा भूमि पर शासन स्तर से अंतरराज्यीय बस अड्डे के निर्माण का निर्देश दिया हुआ है, लेकिन करीब चार साल से योजना लंबित चल रही है। लेकिन अब बस अड्डे का निर्माण जल्द शुरू होने की संभावना हैं। सीएम के निर्देश पर प्रमुख सचिव एल वेंकटेश लू ने नायब तहसीलदार पवन कुमार और एआरएम हेमंत मिश्रा के साथ वर्चुअल बैठक की है। उन्होंने प्रस्तावित बस अड्डे की भौगोलिक स्थिति के बारे में विस्तार से पूछा। नायब तहसीलदार पवन कुमार ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे के लिए प्रस्तावित भूमि से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही शासन को भेजी जाएगी। वहीं हेमंत मिश्रा ने बताया कि अड्डे की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जे का प्रयास किया था, लेकिन निगम की शिकायत पर करीब 15 साल पहले तहसील प्रशासन ने भूमि को कब्जा मुक्त कराया। उन्होंने बताया कि बस अड्डा पीपीपी मॉडल की तर्ज पर बनवाया जाएगा।