फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bus operations will commence on new rural routes in the district.

Hapur News: जिले में नए ग्रामीण रूटों पर होगा बसों का संचालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bus operations will commence on new rural routes in the district.
हापुड़। मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के तहत जल्द ही ग्रामीण मार्गों पर निजी मिनी बसों का संचालन कर आवागमन को सुगम बनाया जाएगा। इसके लिए 22 निजी बस संचालकों ने आवेदन किए गए हैं। निर्धारित रूट पर बसों के संचालन के लिए हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही बसों का अनुबंध व अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। ग्रामीण मार्गों पर बसों का संचालन प्रारंभ होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन




ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी बसों के संचालन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। इसमें जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सदस्य व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को सदस्य सचिव बनाया गया है। पिछले माह डिपो परिसर में मिनी बसों के संचालन के लिए 22 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके लिए समिति के समक्ष बैठक आयोजन कर इन ग्रामीण मार्गों पर बसों के संचालन की अनुमति भी मिल गई है।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश का कहना है कि परिवहन निगम द्वारा निजी बस संचालकों से विभिन्न रूटों पर 15 से 28 सीटर बसों के संचालन के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। मई से ग्रामीण रूटों पर मिनी बसों का संचालन शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

इन ग्रामीण मार्गों पर होगा बसों का संचालन-



-श्यामपुर जटट-औरंगाबाद-गोहरा-आलमगीरपुर-आगापुर-मुरादपुर-असरा-खड़खड़ी-वझीलपुर-धनोरा-सुदना-दोयमी-हापुड़

-बाड़ली-आरिफपुर-सरावनी-अट्टा-सुदना-टियाला-असौड़ा-हापुड़



-बाडली-आरिफपुर-सरावनी-कोटा-अटोला-सुदना-टियाला-असौड़ा-हापुड़

-बाड़ली-आरिफपुर-सरावनी-कोटा हरनाथपुर-अट्टा-सुदना-राजपुरा-टियाला-असौड़ा-हापुड़



-श्यामपुर जट्ट-आरिफपुर-सरावनी-गोहरा-धनावली-सुदना-टियाला-असौड़ा-हापुड़

-बाड़ली -सरावनी-गोहरा-टियाला-हापुड़



-समाना-शौलाना-धौलाना-कन्दौला-बझेड़ा खुर्द-खेड़ा स्कूल-पिलखुवा-निजामपुर-हापुड़

-मुक्तेश्वरा-श्यामपुर जट्ट-सरावनी-आरिफपुर-कागदपुर-टियाना-अमोहा-हापुड़



-झड़ीना-हैदरपुर-लोधीपुर-नानपुर-आरिफपुर-सरावनी-टियाला असोड़ा-हापुड़

-ब्रजघाट-अल्लाबक्सपुर-गढ़-दोतई-पोपाई-सरावनी-गोहरा-टियाला-असोड़ा-हापुड़ वाया किठौर


-ब्रजघाट-अल्लाबकसपुर-गढ़-दोतई-पोपाई नानपुर-सरावनी-गोहरा-टियाला-असोड़ा-हापुड़

रसूलाबाद-नानपुर-सरावनी वाया किठौर-मुदाफरा-बागड़पुर-गोहरा-आलमपुर-हापुड़-असोड़ा



-डिबाई-बुकनाला-आरिफपुर मडैया-सरावनी-गोहरा-हापुड़ वाया किठौर
-ब्रजघाट- ल्लाबकसपुर-आलकगीरपुर-लठोरा-दोताई-नानक चौक-पोपाई-निजामपुर-हसनपुरा-रसूलाबाद-नानपुर-लोदीपुर-ओमन-झड़ीना-हेदरपुर-मुरादपुर-रजनपुरा-मलतई-मुरादपुर-पावटी-सरावनी-कनिया-कल्यानपुर-फतेहपुर-बाबूगढ़-हापुड़



-ब्रजघाट- अल्लाबकसपुर-गढ़-दोताई पोपाई-सरावनी गोहरा-टियाला-असोड़ा-हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed