फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bus drivers seemed arbitrary jam.

बसों चालकों की मनमानी से शहर में लग रहा जाम

Wed, 30 Nov 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 30 Nov 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
Bus drivers seemed arbitrary jam.
शहर में लग रहा जाम - फोटो : अमर उजाला

अगर आपको नगर के प्रमुख चौराहों से गुजरना है तो यहां आपको बसों चालकों की मनमानी का शिकार होना पड़ सकता है। शहर में लगने वाले जाम में बस चालकों की सबसे बड़ी भूमिका है। इस समस्या को रोडवेज और डग्गामार बसों के चालक बढ़ावा देते हैं।

विज्ञापन


उक्त चालक चौपलो के बीचोंबीच सवारी बैठाना शान समझते हैं। कई बार इस जाम के बीच मारपीट की नौबत आ जाती है। नगर के मेरठ रोड पर रोडवेज बस स्टैंड है। जबकि दिल्ली रोड प्राइवेट बस स्टैंड है।
विज्ञापन


इसके बाद भी नगर के तहसील चौराहा, मेरठ तिराहा, बुलंदशहर रोड पर बसों की अराजकता का आलम रोज का है। बुधवार को भी मेरठ से बुलंदशहर जाने वाली बस इन स्थानों पर बस रोककर सवारी बैठाते व उतारते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दिल्ली व गढ़ के बीच चलने वाले वाहनों की स्थिति भी कुछ ऐसी ही थी। रोडवेज बस चालक भी बस अड्डे के अलावा सड़कों पर सवारी उतारना व बैठाना अपनी शान समझने लगे हैं। जबकि डग्गामार बस चालकों का और बुरा हाल है।

इन चौराहों पर खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मी या थाना पुलिस आए दिन आटो और ई रिक्शा वालों को डंडा पटककर खदेड़ते हैं। बुधवार को चौराहों पर आड़े तिरछे वाहन खड़े होने से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। सड़कों पर वाहन रेंगते रहे।

इतना ही नहीं तहसील चौराहे पर एक कार चालक की रोडवेज बस चालक से कहासुनी भी हो गई। हंगामा होने पर अन्य लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत किया। जबकि इस पूरे मामले से जिम्मेदार अधिकारी अंजान बने हुए हैं।


एसपी अलंकृता सिंह का कहना है कि जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रयासरत है। चौराहों पर सवारी बैठने व उतारने पर चालान के रूप में कार्रवाई की जाती है। इसके बाद भी ऐसा हो रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।

एआरएम एनपी सिंह का कहना है कि रोडवेज बस चालक व परिचालकों को स्टैंड पर सवारी उतारने के निर्देश दिए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed