फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   burnt and decomposed body of unidentified woman found in a field in Hapur suspicion of murder after Harassment

UP: महिला की सड़ी-गली नग्न लाश मिली... जलाया हुआ था चेहरा; दुष्कर्म के बाद हत्या कर पहचान मिटाने की आशंका

Wed, 07 Jan 2026 01:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Jan 2026 01:23 PM IST
सार

हापुड़ में एक खेत में अज्ञात महिला की जली हुई सड़ी-गली लाश मिली है। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर पहचान मिटाने की आशंका जताई है। लहडरा गांव में पांच दिन पुराना शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
burnt and decomposed body of unidentified woman found in a field in Hapur suspicion of murder after Harassment
महिला का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लहडरा में एक जघन्य और सनसनीखेज अपराध ने पूरे इलाके को दहला दिया है। गांव निवासी ओमपाल के खेत में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


शव नाग अवस्था में पड़ा हुआ था और अत्यधिक सड़ा-गला होने के साथ-साथ महिला का चेहरा जला हुआ पाया गया है। शव की स्थिति को देखते हुए यह करीब पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


महिला का चेहरा जलाया जाना इस ओर इशारा करता है कि अपराधियों ने पहचान मिटाने की नीयत से शव को जलाने का प्रयास किया, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका और गहराती जा रही है। घटना सामने आते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि करीब पांच दिनों तक शव खेत में पड़ा रहा और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। 

यह स्थिति बहादुरगढ़ पुलिस की गश्त व्यवस्था, सूचना तंत्र और सतर्कता की पोल खोलती है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते सक्रिय होती तो न केवल शव जल्दी बरामद होता, बल्कि अहम साक्ष्य भी सुरक्षित रहते। 
 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, लेकिन सवाल यह है कि जब इतनी गंभीर घटना इतने दिनों तक दबे रह सकती है, तो आम नागरिक कितना सुरक्षित है।
 

क्षेत्र में चर्चा है कि यह मामला केवल एक हत्या नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और अपराधियों के बढ़ते हौसलों का नतीजा है। लोगों ने मांग की है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाए, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी दरिंदगी दोहराई न जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed