{"_id":"56eac8c64f1c1be11e8b457e","slug":"bullion-traders-traveled-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा कारोबारियों ने किया दिल्ली कूच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा कारोबारियों ने किया दिल्ली कूच
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 17 Mar 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
सर्राफा कारोबारियों का दिल्ली रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वैलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में दिल्ली रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए सर्राफा कारोबारियों ने बुधवार को कूच किया। इससे पहले सर्राफा व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
बुधवार सुबह सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य आर्य समाज मंदिर पर एकत्र हुए। यहां स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष जयकुमार वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की मनमानी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव जैन ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। सर्राफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरविंद शर्मा, पवन शर्मा ने कहा कि चाहे कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़ी उसे देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
सर्राफा एसोसिएशन के मंत्री शरद अग्रवाल ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी लगने से इंस्पेक्टर राज हो जाएगा और आए दिन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ेगा। इस दौरान रामकिशन बॉबी, प्रीतम सेठी, मक्खन, अजय मंगल गुप्ता, संदीप, आयुष सर्राफ, सुलभ गोयल, सोनू वर्मा, सौरभ सर्राफ, राजीव वर्मा, हनी वर्मा, आशु सर्राफ, विजय वर्मा आदि मौजूद थे।