फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bullion traders memorandum submitted to mp.

सर्राफा कारोबारियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

Sat, 26 Mar 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 26 Mar 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
Bullion traders memorandum submitted to mp.
25 वें दिन भी सर्राफा बाजार रहा बंद - फोटो : अमर उजाला

ज्वैलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में सर्राफा एसोसिएशन, स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने 25 वें दिन भी सर्राफा बाजार बंद रखा। सर्राफा व्यापारियों  ने क्षेत्रीय भाजपा सांसद को ज्ञापन सौंपकर एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग की।  

विज्ञापन


शनिवार की सुबह सर्राफा बाजार में सर्राफा एसोसिएशन, स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी और सदस्य एकत्र हुए। उनहोंने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पदाधिकारी और सदस्य कोठी गेट स्थित कैलाश गंगा भवन पहुंचे, जहां सांसद राजेंद्र अग्रवाल लोगों की समस्या सुन रहे थे।
विज्ञापन


सर्राफा एसोसिएशन, स्वर्णकार संघ की ओर से उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सर्राफा एसोसिएशन के उपमंत्री संदीप गोयल ने कहा कि अगर सरकार एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेती तो सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि सरकार को एक्साइज ड्यूटी वापस लेनी ही पड़ेगी। सांसद ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में वह जल्द वित्त मंत्री से वार्ता करेंगे। इस अवसर पर केके मित्तल, अजय मंगल गुप्ता, शरद अग्रवाल, सन्नी जैन, सचिन शर्मा, अभि शर्मा, प्रदीप जिंदल, राधेश्याम वर्मा, सुभाष वर्मा, विजय वर्मा, अरविंद शर्मा, राकेश रोहतगी, गौरव वर्मा, बोबी सर्राफ, विपिन गोयल, अमित जैन, अमर शर्मा आदि मौजूद थे।

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा व्यापारियों का विरोध जारी है। शनिवार दोपहर मोहल्ला मंडी में सर्राफा व्यापारियों ने एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने बताया कि केंद्र सरकार सर्राफा व्यापारियों के हितों को दरकिनार कर कार्य कर रही है।


जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली जाती उनका विरोध जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन करने में सुरेंद्र वर्मा, संपत, विक्की, सोनू वर्मा, गणपत, दिनेश खंडेलवाल, ओमप्रकाश, धीरेंद्र वर्मा, आदेश, संजय, उमेश, आशीष वर्मा सहित अन्य सर्राफा व्यापारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed