{"_id":"5707d0584f1c1be965c810cb","slug":"bullion-traders-are-not-opposed-to-low","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों का विरोध नहीं हो रहा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों का विरोध नहीं हो रहा कम
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 08 Apr 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
38 वें दिन भी सराफा कारोबारियों ने बाजार बंद रखा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वैलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में 38 वें दिन भी सराफा कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर बाजार बंद रखा।
विज्ञापन
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव जैन ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जो आंदोलन चल रहा है उससे केंद्र सरकार भ्रम न समझे। आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी कारोबारी हिम्मत के साथ इस ड्यूटी का विरोध करें वह दिन अब दूर नहीं है जब सफलता मिलेगी। स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष जयकुमार वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी लगाकर व्यापारियों का जोर उत्पीड़न किया है वह शर्मनाक है।
विज्ञापन
टैक्स की मार से सराफा कारोबार चौपट हो जाएगा। अच्छे दिन दिखाने वाले केंद्र सरकार आम लोगों के हितों को अनदेखा कर रही है। जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान सन्नी जैन, डी.के. सराफा, संदीप गोयल, गौरव अग्रवाल, अजय मंगल, अमर शर्मा, बोबी, नितिन शर्मा, नदीम सेवक, माणिक चंद, आनंद, दिनेश मराठा, विष्णु मराठा, मुन्ना बंगाली, सलीम आदि मौजूद थे।