{"_id":"56fbec5f4f1c1b2d5ff003f6","slug":"bullion-market-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा बाजार 29 वें दिन भी रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा बाजार 29 वें दिन भी रहा बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 30 Mar 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
सर्राफा बाजार रहा बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वैलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में सर्राफा एसोसिएशन और स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने 29 वें दिन भी केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उनका कहना है कि जब एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली जाती उनका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
सर्राफा एसोसिएशन और स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी और सदस्य बुधवार को सर्राफा बाजार में एकत्र हुए। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव जैन ने कहा कि जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं होती है आंदोलन जोरदार ढंग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
स्वर्णकार संघ के प्रधान जयकुमार वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार को एक्साइज ड्यूटी वापस लेनी पड़ेगी। शरद अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का सरेआम उत्पीड़न हो रहा है। छोटे से छोटे कारीगर एक्साइड ड्यूटी के चक्कर में परेशान हैं।
विज्ञापन
पूर्व अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि एक्साइज ड्यूटी के विरोध में वे भूख हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे और जेल भरो आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली केंद्र सरकार महंगाई बढ़ा रही है।
इस दौरान बोबी सर्राफ, संदीप सर्राफ, सन्नी जैन, पवन शर्मा, बंटी सर्राफ, आयुष शर्मा सर्राफ, बिंदो सर्राफ, लोकेश, आशीष वर्मा, सुनील, अभिषेक वर्मा, सुनील गोयल, शुलभ गोयल, आशु, नारायण आदि मौजूद थे।