{"_id":"570a7f6f4f1c1b8660c810c8","slug":"bullion-market-closed-40th-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा बाजार 40 वें दिन भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा बाजार 40 वें दिन भी बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर रहे हैं सराफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में चल रही सराफ एसोसिएशन की हड़ताल रविवार को 40वें दिन भी जारी रही। हड़ताल को लेकर एसोसिएशन की बैठक भी हुई। इसमें हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
रविवार को सराफा एसोसिएशन और स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी और सदस्य सराफा बाजार में एकत्र हुए और एक्साइज ड्यूटी वापस लिए जाने की मांग की। हड़ताल को लेकर सराफा और स्वर्णकार संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन
प्रस्ताव आया कि संसद चलने तक हड़ताल खोल दी जाए लेकिन इस पर सदस्यों की सहमति नहीं हुई। सराफ एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव जैन और स्वर्णकार संघ के प्रधान जय कुमार वर्मा ने बताया कि एक्साइज ड्यूटी के विरोध में हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
अच्छे दिन लाने का दावा करने वाली केंद्र सरकार सराफा कारोबार को बर्बाद करना चाहती है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सराफों की जायज मांग भी मानने के लिए तैयार नहीं है।
जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में सन्नी जैन, कैलाश वर्मा, अशोक वर्मा, वीरेंद्र कुमार, पवन शर्मा, अनुज साहनी, लोकेश शर्मा, बिंदा, अजय मंगल, मयंक आदि रहे।