{"_id":"5e7ccb658ebc3e72b7540438","slug":"bulandshahar-news-hapur-news-gbd19664126","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से आए तीन लोगों की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से आए तीन लोगों की सूचना से मचा हड़कंप
विज्ञापन

हापुड़। जिले में पाकिस्तान व सऊदी अरब व फ्रांस से आए तीन लोगों की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में विभाग की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। हालांकि किसी भी व्यक्ति में कोरोना जैसे लक्षण नहीं मिले। इन लोगों को घरों के अंदर ही रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही विभाग भी निगरानी करेगा।
स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली की हापुड़ के एक मोहल्ला में पाकिस्तान से व्यक्ति आया है। आनन फानन में सीएमओ ने टीम को भेजकर उक्त व्यक्ति की जांच करायी। टीम ने बताया कि उक्त व्यक्ति करीब डेढ़ महीने पहले पाकिस्तान से आया था। जांच के दौरान उसमें कोई लक्षण नहीं मिला है। फिर भी उसे घर के अंदर ही रहने की हिदायत दी गई है। परिजनों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
वहीं, धौलाना क्षेत्र में एक व्यक्ति सऊदी अरब से आया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका भी स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान उसमें भी कोरोना जैसा कोई लक्षण नहीं मिला। कुल मिलाकर विदेशों से आए लोगों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग रोजाना की जा रही है। गांव रामपुर में भी एक व्यक्ति फ्रांस से आया। उसके भी स्वास्थ्य की जांच हुई। लक्षण कोई नहीं मिल सका। विभागीय अधिकारी कोरोना को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा ने बताया कि विदेशों से आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच करायी जा रही है। फिलहाल किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। जिले में फिलहाल कोरोना का कोई मरीज नहीं है।