फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bulandshahar news

पुलिस की अभद्रता से भड़के अधिवक्ताओं ने लगाया जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
पुलिस की अभद्रता से भड़के अधिवक्ताओं ने लगाया जाम
विज्ञापन

हापुड़। पुलिस द्वारा अधिवक्ता की बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने और अभद्रता करने पर अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में एकत्र होकर तहसील चौपले पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर जाम लगा दिया। मानव श्रृंखला बनाकर वाहनों की आवाजाही रोककर जमकर हंगामा किया। करीब आधा घंटे तक जाम लगाने के बाद अधिवक्ता अधिकारियों के समझाने पर शांत हुए। एएसपी व एसडीएम ने बार सभागार में अधिवक्ताओं से वार्ता कर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं ने मामले में कार्रवाई नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
मंगलवार शाम को अधिवक्ता दीपक कुमार की कचहरी से बाइक चोरी हो गई थी। इसकी रिपोर्ट लिखाने के लिए कुछ अधिवक्ता एकत्रित होकर नगर कोतवाली पहुंचे थे। अधिवक्ताओं का आरोप है कि कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय अधिवक्ताओं से अभद्रता शुरू कर दी। कोतवाली में हाथापाई तक हो गई। इस मामले को लेकर मंगलवार देर रात अधिवक्ताओं ने कोतवाली में हंगामा किया था, लेकिन बुधवार को जब बार के बाकी पदाधिकारियों व सदस्यों को मामले की जानकारी मिली तो हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद अधिवक्ता एकत्र हेकर नारेबाजी कर तहसील चौपले पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी और जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक अधिवक्ताओं ने हंगामा किया। जिससे शहर में भयंकर जाम लग गया। कोतवाली प्रभारी अविनाश गौतम पुलिस बल के साथ पहुंचे और अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। काफी समझाने के बाद अधिवक्ताओं ने जाम खोल दिया। अधिवक्ताओं की हंगामे की सूचना पर एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र व एसडीएम सत्यप्रकाश बार एसोसिएशन के सभागार पहुंच गए। इस दौरान हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर धर्मपाल सिंह तोमर व सचिव संदीप त्यागी ने बताया कि पुलिस अधिवक्ताओं के साथ आए दिन अभद्रता कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की जाएगी। दोनों अधिकारियों ने मामले में जांच के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उसके बाद अधिवक्ताओं का गुस्सा शांत हुआ। हालांकि कुछ अधिवक्ता इस आश्वासन से असंतुष्ट दिखे। अधिवक्ता अनिल आजाद ने कहा कि कचहरी में प्रतिदिन पुलिसकर्मी आते हैं, अगर अधिवक्ता पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने लगे तो अराजकता जैसा माहौल पैदा हो जाएगा। पुलिसकर्मियों को अधिवक्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव ने असंतुष्ट अधिवक्ताओं को शांत कराकर पुलिस-प्रशासनिक अफसरों पर विश्वास बनाए रखने की अपील की। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अगर पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्रता की गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed