फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bulandshahar news

पशुधन प्रसार अधिकारी पर गोवंश ने किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
पशुधन प्रसार अधिकारी पर गोवंश ने किया हमला
विज्ञापन

हापुड़। विकास भवन के पास गोशाला में टैगिंग के दौरान गोवंश ने पशुधन प्रसार अधिकारी पर हमला बोल दिया। आंख पर सींग लगने से चिकित्सक घायल हो गया। किसी तरह कर्मचारियों ने उनकी जान बचाई। इस घटना के बाद से पशु चिकित्सकों में भय का माहौल है।
शासन से गोवंशों की टैगिंग के निर्देश पशुपालन विभाग को मिले हैं। बुधवार को पशुधन प्रसार अधिकारी अमित कुमार विकास भवन स्थित गोशाला में रह रहे गोवंशों के कान पर टैग लगाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक गोवंश पशुधन प्रसार अधिकारी की ओर दौड़ पड़ा।
विज्ञापन

किसी तरह कर्मचारियों ने उक्त गोवंश को शांत किया। जिसके बाद अमित कुमार टैग लगाने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान उग्र हुए गोवंश ने अमित कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। आंख पर सींग लगने से वह बुरी तरह घायल होकर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह कर्मचारियों ने बीच में आकर गोवंश को वहां से हटाया तथा घायल चिकित्सक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में पशुधन प्रसार अधिकारी की आंख बाल बाल बच गई। इस घटना के बाद से पशु चिकित्सकों में भय का माहौल है।
3.54 लाख पशुओं के टैगिंग का लक्ष्य
शासन से पशुपालन विभाग को 3.54 लाख पशुओं के टैगिंग का लक्ष्य मिला है। इस कार्य को पूरी करने के लिए 30 पशुधन प्रसार अधिकारी और 17 चिकित्सकों को लगाया गया है। लेकिन गोवंश द्वारा घायल किए जाने के बाद से चिकित्सकों में भय का माहौल है।
प्रत्येक टैग का रिकॉर्ड रखेगा विभाग, पशु छोडने वालों पर होगी कार्रवाई-
पशुपालन विभाग प्रत्येक पशु के कान पर टैग लगाएगा। प्रत्येक टैग की जानकारी विभाग के पास अपडेट रहेगी। जिसके बाद यदि कोई अपने पशु को निराश्रित छोड़ेगा तो टैग से पहचान कर उक्त व्यक्ति तक पहुंचकर जुर्माना लगाया जाएगा। शासन ने इसी मंशा से टैग लगाने की पहल शुरू की है।

अधिकारी कहिन
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. प्रमोद कुमार का कहना है कि पशुधन प्रसार अधिकारी की आंख पर टैगिंग के दौरान चोट लगी है। गोवंशों की टैगिंग में चिकित्सकों को काफी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed