फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bulandshahar news

युवती के गैर सुमदाय में शादी करने पर हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
युवती के गैर सुमदाय में शादी करने पर हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के नई मंडी निवासी युवती द्वारा गैर समुदाय में शादी करने पर बुधवार को हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया। सीजेएम कोर्ट में युवती बयान दर्ज कराने आई थी। सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के अलावा काफी संख्या में अधिवक्ता भी पहुंच गए। हालांकि बयान दर्ज कराने के बाद कोर्ट ने युवती के परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण कचहरी परिसर में काफी पुलिस बल तैनात रहा।

गौरतलब है कि 19 नवंबर 2019 को देहात क्षेत्र के नई मंडी क्षेत्र से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने मामले में संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बिजनौर जिले के धामपुर तहसील के एक गांव निवासी युवक पर युवती को अगवा करने का भी आरोप लगाया था। मामले में विवेचक सतवीर सिंह ने बताया कि तीन जनवरी को आरोपी युवक युवती संग हाईकोर्ट पहुंचे थे। हाईकोर्ट ने मामले में सीजेएम कोर्ट हापुड़ में युवती के 164 सीआरपीसी के बयान दर्ज कराने के आदेश दिए थे। बुधवार को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष युवती के बयान दर्ज कराए। युवती के बयानों के आधार पर न्यायालय ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं हिंदू संगठनों को मामले की जानकारी होने पर कचहरी पहुंच गए। हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री दीपक शर्मा व शहर उपाध्यक्ष टुक्की राम गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी अजय सुंदर नारायण त्यागी, जिला मंत्री गिरीश त्यागी, सुनील तोमर, संजय तिवारी व युवा हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष पवन तोमर ने मौके पर पहुंचकर अपना विरोध जताया। इस दौरान काफी संख्या में अधिवक्ता भी एकत्र हो गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed