फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bulandshahar news

ब्रजघाट-सिंभावली क्षेत्र में सड़क हादसों में चालक समेत दर्जनों यात्री घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
ब्रजघाट-सिंभावली क्षेत्र में सड़क हादसों में चालक समेत दर्जनों यात्री घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ और सिंभावली क्षेत्र में रोडवेज और ट्रक की टक्कर से ट्रक चालक समेत दर्जनों यात्री घायल हो गए। वहीं घटना से हाईवे पर भी अफरातफरी की स्थिति बन गई। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।
सोमवार को दिल्ली की तरफ से आ रही रोडवेज बस जैसे ही नेशनल हाईवे पर सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में पहुंची, तो सड़क पर बने कट के पास सवारी बैठाने के लिए खड़े एक ऑटो को बचाने के चक्कर में रोडवेज चालक ने तेजी से ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही कौशांबी डिपो की अनुबंधित बस ने आगे खड़ी रोडवेज में टक्कर मार दी। वहीं पीछे से आ रहा माल से भरा एक ट्रक कौशांबी डिपो की बस से टकरा गया। घटना में ट्रक चालक नन्ने निवासी गांव बलबिनिया जनपद बरेली घायल हो गया। जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बसों में मौजूद सवारियों में भी चींख पुकार मच गई। रोडवेज की बस का चालक बस समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

वहीं रविवार की देर रात करीब 11 बजे नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट गंगा पुल के निकट दिल्ली से बरेली जा रही बरेली डिपो की एक बस में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बस में नींद के आगोश में कई सवारियां झटके से अपनी-अपनी सीटों से नीचे गिरकर घायल हो गईं। वहीं सवारियों में चींख पुकार मच गई। घटना में बरेली निवासी मोहसीन, राबिया, मेहरूनिशा, राजबीर, मुरादाबाद निवासी रामबीर, मिंटू समेत कई यात्रियों को चोट आई हैं। चौकी प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घायलों को उपचार के बाद आगे के लिए रवाना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed