{"_id":"5e3b10be8ebc3ee5913c9afa","slug":"bulandshahar-news-garh-news-gbd1935742105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे मिला युवक का शव, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे मिला युवक का शव, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे किनारे मिला युवक का शव, हड़कंप
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर मध्य गंग नहर के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे अठसैनी मध्य गंग नहर के पास बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला, मृतक की उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है। राहगीरों ने शव को हाईवे किनारे पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दे दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त के लिए उसकी तलाशी ली, जेबों में कुछ नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक ने काली रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस पहने हुए है। मृतक के मुंह से खून निकलता देखकर लोगों में चर्चा है कि उसे हत्या कर यहां फेंका गया है।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि मृतक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिल पाए है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।