{"_id":"571a3e394f1c1b4b048b4fbc","slug":"building-balcony-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डिंग का छज्जा गिरा, बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डिंग का छज्जा गिरा, बचे बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 22 Apr 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
जर्जर भवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के जवाहर गंज इलाके में एक जर्जर बिल्डिंग का छज्जा शुक्रवार सुबह भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि जिस समय यह हादसा हुआ, तब रिक्शे में कुछ स्कूली बच्चे जा रहे थे।
विज्ञापन
ज्ञानलोक निवासी प्रहलाद राय कनोडिया की जवाहर गंज में बिल्डिंग है। वर्तमान में बिल्डिंग की हालत काफी जर्जर है। इसी बिल्डिंग में एक हेयर कटिंग की दुकान है। शुक्रवार सुबह अचानक बिल्डिंग का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
छज्जे का मलबा गिरते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। गनीमत रही कि मलबे के नीचे कोई नहीं आया। हालांकि जिस वक्त यह हादसा हुआ था, उस दौरान एक रिक्शा पर स्कूली बच्चे अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
जबकि बाइक और स्कूटी सवार भी इसी रास्ते से निकले थे। लोगों का कहना था कि बिल्डिंग काफी जर्जर हो चुकी है। जिस वजह से यह हादसा हुआ है।