{"_id":"5717c8184f1c1bb8628b49f8","slug":"bsnl-basic-phones-were-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे तक बंद रहे बीएसएनएल के बेसिक फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे तक बंद रहे बीएसएनएल के बेसिक फोन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo pic
बीएसएनएल की दूरसंचार सेवा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार सुबह फिर से नगर में लगे बेसिक फोन दो घंटे तक बंद रहे। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
निगम अफसर ने मशीनों में तकनीकी खराबी की समस्या बताई। भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड के अफसरों की लापरवाही से उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। आए दिन इंटरनेट, दूरसंचार सेवा बाधित होने से ग्राहकों को जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे नगर में लगे बेसिक फोन बंद हो गए। परेशान उपभोक्ताओं ने निगम अफसरों से शिकायत की तो अफसरों ने मशीनों में तकनीकी खराबी की समस्या बताई। दोपहर करीब 11.30 बजे सेवा बहाल हुई।
विज्ञापन
बीएसएनएल के डीईटी कृपाल सिंह ने बताया कि मशीनों में तकनीकी खराबी से समस्या हुई थी।