फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BSA is protecting invalid schools, teachers union announced indefinite strike

Hapur News: अमान्य स्कूलों को संरक्षण दे रहीं बीएसए, शिक्षक संघ ने अनिश्चितकालीन धरने का किया एलान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
BSA is protecting invalid schools, teachers union announced indefinite strike
हापुड़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगा प्राथमिक शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। चहेते शिक्षकों को स्कूल न जाने देने की छूट, अमान्य स्कूलों को संरक्षण देने, नकारात्मक निरीक्षण करने, शिक्षकों को गुमराह करने समेत अनेक आरोपों में 15 दिन बाद अनिश्चितकालीन धरना देने का एलान किया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शिशौदिया और जिला मंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि बीएसए संघ को गुमराह कर रही है। छह माह से ऑनलाइन चयन वेतनमान न लगने, अवकाशों का निस्तारण ससमय एवं उचित तरीके से न होने, बिना स्पष्टीकरण लिए एकतरफा शिक्षकों की स्थाई वेतन कटौती करने, उपस्थिति को भी अनुपस्थित दिखाने, चहेते शिक्षकों को स्कूल न जाने की छूट देने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा वेतन बहाली न करने, निरीक्षण के दौरान ड्राइवर को साथ रखने, नकारात्मक निरीक्षण कर शिक्षकों का नियम विरुद्ध तरीके से पूरे माह का वेतन रोककर ऑफलाइन नोटिस जारी कर शिक्षकों को धन उगाही की मंशा से कार्यालय बुलाने, फर्जी बिल लगाकर भुगतान लेने, शिक्षकों की ई सर्विस बुक में सुधार न होने, जैम पोर्टल से होने वाली खरीददारी में मानकों की अनदेखी करने जैसे गंभीर आरोप भी मढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed