फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bsa closed two school

Hapur News: बीएसए ने दो अमान्य स्कूल कराए बंद

Fri, 01 Mar 2024 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 01 Mar 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
bsa closed two school
हापुड़। नगर क्षेत्र में राइजिंग स्टार प्ले स्कूल और फगौता में डीपीएस स्कूल को मान्यता बगैर चलते पाया गया। बीएसए ने दोनों स्कूलों को बंद करा दिया है।
विज्ञापन


यू डायस लागू होने के बाद से अमान्य स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर ने बताया कि शुक्रवार को नगर क्षेत्र में चल रहे राइजिंग स्टार प्ले स्कूल का औचक निरीक्षण किया। मौके पर मान्यता का कोई दस्तावेज नहीं मिल सका। जिस पर विद्यालय को तत्काल बंद कराकर, प्रबंधन को 15 दिन का नोटिस जारी किया गया।


इसके बाद धौलाना के फगौता में डीपीएस स्कूल का संचालन होता पाया गया। इस स्कूल में भी मान्यता का कोई दस्तावेज नहीं था। विद्यालय को बंद करा दिया गया है। इन दोनों स्कूलों में छात्रों की संख्या 150 से अधिक है। इसके साथ ही कांवी के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इसमें एक सहायक अध्यापक अनुपस्थित पाया गया। साफ सफाई के कड़े दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed