{"_id":"67bb5c280e839c25770ef0ce","slug":"brilliant-students-were-honored-in-the-annual-function-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120723-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
विज्ञापन
कार्यक्रम में सम्मानित होते छात्र।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। मेरठ रोड स्थित जेडी पब्लिक इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में रविवार को बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सरस्वती वंदना और नाटिकाओं के मंचन से छात्रों ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी, सभासद रुद्राक्ष त्यागी, रामकिशोर त्यागी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही अपने देश की संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के पूर्व छात्र राष्ट्रीय कवि विकास विजय त्यागी ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य निरमेश त्यागी ने कहा वार्षिक उत्सव से छात्रों में एक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर निखिल त्यागी, मुकेश त्यागी, वहाब चौधरी, शंकर त्यागी, अंकित सागर, ललित सागर, शैंकी त्यागी उपस्थित रहे।