{"_id":"5904a7e14f1c1b2612c0c250","slug":"bridal-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुनक मिजाज दूल्हे को दुल्हन ने लौटाया बैरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुनक मिजाज दूल्हे को दुल्हन ने लौटाया बैरंग
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 29 Apr 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
दूल्हे को दुल्हन ने लौटाया बैरंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ कस्बे में शुक्रवार रात आई बारात के बाद धूमधाम से सब कुछ संपन्न हो गया। देर रात खुशी-खुशी फेरे भी पड़ गए, लेकिन सुबह दूल्हे की तुनक मिजाजी देखकर कन्या पक्ष के लोग सकते में आ गए।
विज्ञापन
इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि वधू पक्ष ने दुल्हन को विदा करने से इंकार कर दिया और दूल्हे व उसके परिजनों को बंधक बना लिया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में सगाई का सामान लौटाने पर दोनों पक्षों में समझौता हुआ।
विज्ञापन
बाबगूढ़ के मोहल्ला नई बस्ती में शुक्रवार रात गाजियाबाद के राजनगर से बारात आई थी। धूमधाम से चढ़त के बाद फेरे भी खुशी खुशी पड़े, लेकिन जब सुबह दुल्हन की विदाई का समय आया तो माहौल बदल गया। दरअसल अचानक दूल्हे की हरकतें बदल गईं।
विज्ञापन
गांठ खोलने की रस्म को लेकर दूल्हा नाराज हो गया और कार में जा बैठा। जैसे-तैसे परिजन दुल्हन की विदाई के लिए राजी हुए लेकिन कार में बैठे दूल्हे ने अंदर से कार लॉक कर ली। इसके बाद बाहर मौजूद लोग लॉक खोलने के लिए दूल्हे की मान मनौव्वल करते रहे,
लेकिन उसने दरवाजा खोलने से साफ इंकार कर दिया। पिता द्वारा खुशामद करने पर कार से बाहर निकला पर दूल्हा अपने पिता से भी भिड़ गया। जिसके बाद वधु पक्ष ने दूल्हे को मंद बुद्धि बताते हुए उसे व वहां मौजूद उसके परिजनों को बंधक बना लिया।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। वधु पक्ष ने दुल्हन को दूल्हे के साथ भेजने से स्पष्ट इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस के समक्ष दोनों पक्षों में सगाई में दिया गया सारा सामान लौटाने पर सहमति के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
शनिवार को ही सगाई का सामान वापस कर दिया गया। एसओ बाबूगढ़ यतेंद्र कुमार ने बताया कि किसी रस्म को लेकर दूल्हा नाराज हो गया था। इसके बाद विवाद बढ़ गया। सामान लौटाने की सहमति पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।