{"_id":"66730e635fb5dfda5f01cffb","slug":"bribe-alligation-on-tax-inspector-hapur-news-c-135-1-hpr1005-111756-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़क से ठेला हटाने पर हंगामा, कर निरीक्षक पर रिश्वत मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़क से ठेला हटाने पर हंगामा, कर निरीक्षक पर रिश्वत मांगने का आरोप
Wed, 19 Jun 2024 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 19 Jun 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। रेलवे रोड पर सड़क पर लगे फलों के ठेले को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। मौके पर ठेला स्वामी ने नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक पर दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क से ठेले को हटवा दिया।
एक युवक कई माह से रेलवे रोड स्थित बैंक के बाहर फलों का ठेला लगाता है। बुधवार की दोपहर नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह वहां से गुजर रहे थे। सड़क पर हल्का जाम लगा देखकर युवक से ठेले को पीछे की तरफ लगाने को कहा। इस पर हंगामा होने लगा। वहीं, ठेला स्वामी का आरोप है कि नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक माैके पर आए और कहा कि दो लाख रुपये साल की रिश्वत देने पर ही यहां ठेला लगा सकते हैं। युवक का कहना था कि वह लंबे समय से ठेला लगाता है। सड़क पर पीछे की तरफ ही ठेला लगाता है। दोनों के बीच बातचीत के बाद हुआ हंगामा करीब एक घंटे तक चला। इस पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने ठेले से सड़क किनारे कराते हुए विवाद को समाप्त कराया।
राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह का कहना है कि ठेला सड़क पर लगाया हुआ था। इसके कारण जाम लग रहा था। ठेला स्वामी के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। वहीं मामले में एसडीएम मनोज सिंह का कहना है कि कर निर्धारण अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला सामने आया है कि ठेला स्वामी ने सड़क पर ठेला लगाया था। ठेला सड़क से हटाने को लेकर उसने हंगामा कर दिया।