फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Brain haemorrhage cold, parking employee's death.

ठंड से ब्रेन हैमरेज, पार्किंग कर्मचारी की मौत

Fri, 18 Dec 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Fri, 18 Dec 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Brain haemorrhage cold, parking employee's death.
स्याना के दूध प्लांट में काम करने वाले जखैड़ा रहमतपुर गांव के एक व्यक्ति की ठंड के कारण ब्रेन हैमरेज होने से मौत हो गई।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी हरिशंकर शर्मा (55) जिला बुलंदशहर के कस्बा स्याना स्थित दूध प्लांट में पार्किंग में काम करता था और रोजाना साइकिल से दूध प्लांट आता-जाता था।

बताया गया कि बुधवार शाम जब वह ड्यूटी करके घर लौटा तो अचानक ठंड लगने से उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए।

जहां नाक से खून आने पर हरिशंकर को डॉक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में इलाज के दौरान हरिशंकर की मौत हो गई।

हरिशंकर के छोटे भाई प्रेमी शंकर ने बताया कि मेरठ में डॉक्टरों ने बताया कि हरिशंकर शर्मा हाई ब्लड प्रेशर के मरीज थे। अधिक सर्दी लगने पर ब्रेन स्ट्रोक उनकी मौत का कारण बना। हरिशंकर के पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन


जनरल फिजिशियन डा. एके गुप्ता ने बताया कि सर्दी का मौसम ब्लड प्रेशर और शुगर के रोगियों के लिए घातक हो सकता है।

सर्दियों के मौसम में मधुमेह रोगियों को दिल और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि सर्दियों में रक्तवाहीनियां सिकुड़ जाती हैं। रक्तचाप भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड से ग्रामीण के मौत की जानकारी मुझे नहीं है। ठंड से बचाव के लिए जिले कंबल बंटवाएं गए हैं और रैन बसेरों पर उचित व्यवस्था करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। शहर और देहात अलाव की व्यवस्था करने को कहा गया है। - अजय यादव, डीएम, हापुड़


हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीज की अत्यधिक सर्दी लगने पर ब्रेन स्ट्रोक से मौत होनी संभव है, लेकिन इस समय धूप निकलने के कारण ज्यादा सर्दी नहीं है। ऐसे में ब्रेन स्ट्रोक होने की संभावना कम है। - डॉ. आरवी सिंह, कार्यवाहक सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed