{"_id":"689cc072dba4d3732f05b0ba","slug":"boy-rape-from-a-girl-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128762-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: खेत में ले जाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: खेत में ले जाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म
Wed, 13 Aug 2025 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर दी है। युवक का कहना है कि बुधवार को उसकी नाबालिग बहन मौसी के घर से जा रही थी। रास्ते में गांव के ही सूरज ने उसकी बहन को रोक लिया। आरोपी ने एक कोल्डड्रिंक उसकी बहन को दी और दूसरी वह खुद पीने लगा। बहन के कोल्डड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई। आरोप है कि बेहोश होने के बाद आरोपी उसकी बहन को खेत में खींचकर ले गया और दुष्कर्म किया। दो लोगों ने उसकी बहन को खेत के किनारे पड़ा देखा और उसे उनके घर छोड़ गए। घर पहुंचने के बाद बहन ने उसे आपबीती सुनाई। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोरी का मेडिकल कराकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि भाई की तहरीर पर सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि भाई की तहरीर पर सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।