फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy kidnapped girl student on bike and misdeed with her in hotel in hapur

पानी पिलाकर किया पाप: बाइक से छात्रा का अपहरण कर युवक ने होटल में किया दुष्कर्म, पीड़िता जा रही थी ट्यूशन

Wed, 24 Jan 2024 08:04 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Jan 2024 08:04 PM IST
सार

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री को पानी में कुछ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस कृत्य में आरोपी के दोस्त होटल मालिक अर्जुन व विपिन ने उसकी मदद की। इसके बाद आरोपी विकास उसकी पुत्री को रास्ते में छोड़कर चला गया।

विज्ञापन
boy kidnapped girl student on bike and misdeed with her in hotel in hapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी नाबालिग छात्रा का बुलंदशहर रोड से बाइक सवार युवक अपहरण कर हाफिजपुर क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया। इस दौरान यहां युवक ने अपने दोस्त होटल मालिक सहित दो साथियों की मदद से नाबालिग से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी विकास निवासी गांव सादिकपुर व एक होटल मालिक विपिन निवासी आदर्शनगर कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

पीड़िता के पिता ने बताया कि वह कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला का निवासी है। उसकी पुत्री की उम्र करीब 13 वर्ष है। उसकी पुत्री रोजाना ट्यूशन पढ़ने के लिए मोहल्ला छज्जूपुरा में अकेली जाती है। पिछले एक माह से लगातार आरोपी विकास पुत्र हुक्म सिंह उसकी पुत्री को आते जाते परेशाान कर डराता धमकाता आ रहा था। इसके बारे में उसकी पुत्री ने बताया था। इस पर आरोपी विकास को समझाया, लेकिन वह नहीं माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 22 जनवरी की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसकी पुत्री ट्यूशन जा रही थी। इसी बीच आरोपी ने उसकी पुत्री को डरा धमकाकर बाइक पर बिठा लिया। आरोपी उसका अपहरण कर हाफिजपुर क्षेत्र के एक होटल में ले गया। जहां उसने उसकी पुत्री को पानी में कुछ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस कृत्य में आरोपी के दोस्त होटल मालिक अर्जुन व विपिन ने उसकी मदद की। इसके बाद आरोपी विकास उसकी पुत्री को रास्ते में छोड़कर चला गया। पुत्री ने घर पहुंचकर अपनी आपबीती पिता को बताई। पिता अपनी पुत्री को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि विकास व इसके दोस्त विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि तीसरे ओरापी अर्जुन को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed