{"_id":"6802892def8654186b050667","slug":"boy-kidnap-hapur-news-c-135-1-hpr1001-123147-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: युवती पर नाबालिग किशोर को ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: युवती पर नाबालिग किशोर को ले जाने का आरोप
Fri, 18 Apr 2025 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 18 Apr 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने गांव की युवती पर उसके नाबालिग किशोर को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। किशोर के पिता ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात दो बजे से उनका नाबालिग पुत्र बाइक लेकर लापता है। उन्होंने पुत्र को काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में उन्हें पता चला कि उनके पुत्र को गांव की ही युवती बहला फुसलाकर ले गई है। उनका पुत्र घर में रखी एक लाख रुपये की नकदी व सोने चांदी के गहने भी ले गया है। उन्होंने युवती व उसके परिजनों द्वारा उनके पुत्र से रुपये व गहने हड़पकर उनके पुत्र की हत्या करने की आशंका जताई हैै। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।