फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy got current while filling water

Hapur News: कूलर में पानी भरने के दौरान युवक करंट से झुलसा

Sat, 22 Jul 2023 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 22 Jul 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
boy got current while filling water
गढ़मुक्तेश्वर। गांव नानपुर में एक युवक कूलर में पानी भरने के दौरान करंट लगने के कारण झुलस गया। जिसको परिजनों ने उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


गांव नानपुर निवासी राहुल शनिवार को अपने घर में रखे कूलर में पानी भर रहा था। परिजनों ने बताया कि कूलर में बाल्टी से पानी भरने के बाद तार लगाकर कूलर का स्विच दबा रहा था, जिससे बोर्ड में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गया और झुलस कर वहीं गिर गया। युवक की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसको उठाया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने युवक को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार युवक की हालत अब खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि बोर्ड में सीलन के कारण करंट उतर आया था। ऊर्जा निगम के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में बिजली के उपकरणों का सावधानी से प्रयोग करें, किसी भी उपकरण का मेन तार हटाकर ही छुएं, जिससे करंट की चपेट में न आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed