{"_id":"6675bad199deee6e8c098436","slug":"boy-died-in-an-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-111813-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तेज रफ्तार बाइक वाहन से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तेज रफ्तार बाइक वाहन से टकराई, युवक की मौत
Fri, 21 Jun 2024 11:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के हाईवे-9 स्थित बिस्मिल्लाह ढाबे के पास तेज रफ्तार बाइक आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। इसमें बाइक सवार आजाद बामल (30) निवासी गांव सिकंदरपुर काकौड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि गांव निवासी आजाद बामल बृहस्पतिवार को बाइक से कुचेसर चौपला गया था। यहां से देर रात करीब 11 बजे घर लौटते वक्त हाईवे-9 स्थित बिस्मिल्लाह ढाबे के पास उसकी बाइक आगे जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। इसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। आजाद की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, उसके पिता गजेंद्र बामल, माता पाली व बड़े भाई शोभित का रो-रोकर बुरा हाल था।