{"_id":"68276e43cb4c96e363092864","slug":"boy-died-in-accident-hapur-news-c-306-1-gha1001-114756-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
Fri, 16 May 2025 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 16 May 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। शुक्रवार को पुराना हापुड़ मार्ग पर रेलवे रोड के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां देवेंद्र सिंह 38 वर्ष निवासी गांव खिलवाई गढ़ कोतवाली को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके साथी गौरव की गंभीर दशा को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
गांव खिलवाई निवासी देवेंद्र सिंह चिनाई मिस्त्री का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी समेत चार बच्चे हैं। शुक्रवार की दोपहर वह गांव शाहपुर निवासी अपने दोस्त गौरव के साथ हापुड़ स्थित ससुराल से बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। सिंभावली में पुराने हाईवे पर रेलवे रोड के सामने उनकी बाइक को पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने देवेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि हादसे में देवेंद्र की मौत हो गई है। वहीं, उनके साथी को मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। मामले की जांच कराते हुए वाहन चालक की तलाश कराई जा रही है।