{"_id":"64c3f41b53b2bde832069ba6","slug":"boy-died-due-to-snake-bite-hapur-news-c-306-1-gha1001-516-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सर्पदंश से किशोर की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सर्पदंश से किशोर की हुई मौत
Fri, 28 Jul 2023 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 28 Jul 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव बदरखा में खेत पर करने के दौरान एक किशोर को सांप ने डंस लिया, तबीयत बिगड़ने पर मेरठ भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को किशोर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
गांव बदरखा निवासी महराब ने बताया कि चार दिन पहले उसका 14 वर्षीय बेटा शोएब गांव के जंगल में स्थित अपने खेत पर काम करने के लिए गया था। खेत पर कामकाज के दौरान सांप ने उसे डंस लिया। शोएब के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग एकत्र हुए और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। शोएब की हालत गंभीर होते देख परिजन उसे मेरठ के अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान शोएब की मौत हो गई। तहसीलदार उमाशंकर तिवारी ने बताया कि गांव में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को भेजकर जांच कराई जाएगी, यदि सर्पदंश से मौत हुई है, तो मदद के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।