फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy dead body found in drain

Hapur News: लापता युवक का नाले में मिला शव, परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 10 Sep 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 10 Sep 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
boy dead body found in drain
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जिंदल नगर के पास मंगलवार शाम से लापता मोहित (22) का शव बुधवार को नाले से बरामद हुआ। मृतक लखीमपुर खीरी का रहने वाला था और गालंद गांव में गोपाल के मकान पर किराए पर रहकर फैक्टरी में मजदूरी करता था। शव मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा किया, लेकिन पुलिस के समझाने पर शांत हो गए।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मोहित जिंदलनगर की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। मंगलवार दोपहर करीब चार बजे वह फैक्टरी से निकला था। इसके बाद से लापता हो गया। परिजनों का आरोप था कि मंगलवार को लापता होने के बाद वे चौकी पर पहुंचे थे,लेकिन पुलिस ने सही तरीके से बात नहीं की। पुलिस की उदासीनता के बाद मजदूरों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन भी मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश में गाजियाबाद के अस्पताल तक गए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को सड़क किनारे तलाश करते हुए नाले में युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साए परिजनों व मजदूरों ने शव उठाने नहीं दिया और हंगामा किया। बाद में कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। सीओ अनीता चौहान का कहना है कि नाले से मजदूर का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed