फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy beaten very badly

Hapur News: क्रिकेट के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

Fri, 21 Jun 2024 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 21 Jun 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
boy beaten very badly
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोती कॉलोनी में दो दिन पहले हुए क्रिकेट के विवाद में कुछ युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मोहल्ला भंडापट्टी निवासी हसनैन ने बताया कि उसका पुत्र आरिस शुक्रवार दोपहर दो बजे घर से गाड़ी लेने के लिए स्याना जा रहा था। जैसे ही उसका पुत्र मोहल्ला मोती कॉलोनी के रास्ते पर पहुंचा तो कुछ युवकों ने रोक लिया। इस दौरान युवकों ने उसके पुत्र के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने एक घेर में ले जाकर उसके पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। झगड़े की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया और घायल युवक को मेडिकल के लिए भेज दिया। लेकिन हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व आसियाना कॉलोनी में क्रिकेट खेलने के दौरान आरिस व आरोपियों का कहासुनी के बाद विवाद हुआ था। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed