फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Both individuals who demanded a ransom of five crore rupees have been sent to jail.

Hapur News: पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दोनों को जेल भेजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Both individuals who demanded a ransom of five crore rupees have been sent to jail.
गढ़मुक्तेश्वर। नगर निवासी दूध कारोबारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि गढ़ नगर के आंबेडकर गेट के पास रहने वाले कारोबारी विपिन उर्फ पिंटू गुर्जर को कुछ दिन पहले अज्ञात नंबर से कॉल कर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
विज्ञापन

सर्विलांस और कॉल ट्रेसिंग के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। जांच में सामने आया कि आरोपी एक माह पहले कश्मीर घूमने गए थे, जहां से उन्होंने एक कीपैड मोबाइल और सिम खरीदी थी। इसी सिम का इस्तेमाल कर कारोबारी को धमकी दी गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव धीरखेड़ा निवासी तुषार त्यागी और अभिषेक गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जठेड़ी गैंग का सदस्य बताकर मांगी रंगदारी :
एएसपी ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभिषेक गुर्जर पीड़ित विपिन का रिश्तेदार है। जिसका उनके घर पर काफी समय से आना-जाना है।
उसी ने जल्द अमीर बनने की चाहत में इस साजिश को अंजाम दिया और तुषार त्यागी को भी अपने साथ शामिल कर लिया। आरोपियों ने अपने आप को जठेड़ी गैंग का सदस्य बताकर पीड़ित से रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed