फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   born child find in dump yard

Hapur News: दहपा रोड पर कूड़े के ढेर में मिला नवजात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
born child find in dump yard
पिलखुवा। थाना क्षेत्र के गांव दहपा रोड पर मंगलवार को कूड़े के ढेर में एक दिन का नवजात मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं, कूड़ा बीनने वाले लोग नवजात को अपने साथ ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मंगलवार को गांव दहपा रोड पर कूड़े के ढेर में एक दिन के नवजात शिशु के पड़े होने की सूचना मिली। यह भी जानकारी मिली कि कूड़े बीनने वाले लोग नवजात को अपने साथ ले गए हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नवजात को दहपा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नवजात का उपचार चल रहा है। सीओ ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। जिससे कूड़े में नवजात को फेंकने वाले की पहचान की जा सके। वहीं आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed