{"_id":"58960a864f1c1bc64fe81b6d","slug":"bogus-power-workers-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":" रफीकनगर में फर्जी बिजली कर्मियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफीकनगर में फर्जी बिजली कर्मियों को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मियों को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
नगर के मोहल्ला रफीकनगर में शनिवार को बिजली चेकिंग के नाम पर वसूली करने वाले गिरोह के सदस्य उपभोक्ता के घर में घुस गए और मीटर की वीडियो क्लीपिंग बनाकर बिजली चोरी का आरोप लगाने लगे। इसके साथ ही धनराशि की मांग करने लगे।
विज्ञापन
लोगों को शक हुआ तो उन्होंने कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह भागने में कामयाब रहे। नगर में इन दिनों बिजली चेकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
बिजलीघर पर लगे संविदा कर्मी अफसरों की बिना अनुमति के ही घरों में घुसकर जबरन मीटर की वीडियो क्लीपिंग बनाते हैं और उपभोक्ताओं को एफआईआर का डर दिखाकर मोटी रकम ऐंठ लेते हैं। मोहल्ला रफीकनगर में कई बार इस तरह की घटना हो चुकी हैं।
विज्ञापन
शनिवार को आधा दर्जन लोग खुद को बिजली कर्मचारी बताकर चंद्रपाल सिंह के घर में घुस गए। सब कुछ ठीक होते हुए भी कर्मचारियों ने मीटर की वीडियो क्लीपिंग बना ली। उपभोक्ताओं से उन्होंने 50 हजार रुपये की मांग की।
कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। शक होने पर कर्मचारियों को लोगों ने दौड़ाकर पीटा। इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन कर्मचारी वहां से भागने में कामयाब रहे। एसडीओ यशेंद्र का कहना है कि जेई के बगैर कोई कर्मचारी चेकिंग नहीं कर सकता है।