फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   body of woman found, suspicion of murder

Hapur News: लहूलुहाल मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
body of woman found, suspicion of murder
शकुंतला का फाइल फोटो।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। मोहन नगर कॉलोनी में मंगलवार को वृद्धा महिला शकुंतला (62) का घर में लहूलुहान हालत में शव पड़ा मिला है। मोहल्ला वासी महिला की हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। मृतका का इकलौता पुत्र लापता है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू की है।

मोहन नगर कॉलोनी गली नम्बर तीन निवासी विधवा महिला शकुंतला के दो पुत्र थे। करीब डेढ साल पहले एक पुत्र की मौत हो गई थी, वर्तमान में महिला एक पुत्र के साथ रहती थी। महिला के घर पर पड़ोसी की कार खड़ी थी। मंगलवार देरशाम पड़ोसी कार लेने मृतका के घर पहुंचा। मकान का ताला लगा होने और महिला का शव अंदर पड़ा देख पड़ोसी ने मामले की सूचना पुलिस और महिला की विवाहिता बेटी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची महिला की बेटी और पुलिस ने ताला तोड़ा तो, महिला का लहूलुहान हालत में शव पड़ा मिला। पड़ोसियों ने बताया कि दो दिन से मकान का ताला लगा है। मृतका का इकलौता बेटा गायब है। हालांकि मृतका महिला के बेटी ने भाई पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है, पीएम रिपोर्ट के बाद महिला के मौत की सही जानकारी लग सकेगी। महिला के सिर पर चोट के निशांन है, फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर रही है। मृतका के पुत्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed