{"_id":"69f71d995294ced7d2042273","slug":"body-of-an-elderly-man-found-in-a-canal-in-the-simbhavali-area-of-hapur-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नहर में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, पहचान के प्रयास जारी; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नहर में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, पहचान के प्रयास जारी; पुलिस जांच में जुटी
Sun, 03 May 2026 03:34 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 03 May 2026 03:34 PM IST
सार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक के हाथ पर 'गुड्डू शर्मा' लिखा हुआ मिला है।
विज्ञापन
बुजुर्ग का शव मिलने से मचा हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर के निकट अनुपशहर खंड शाखा नहर में रविवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नहर में शव दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक के हाथ पर 'गुड्डू शर्मा' लिखा हुआ मिला है, जिसके आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी भेज दिया। क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह ने बताया कि शव को सुरक्षित रखवाया गया है तथा उसकी पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की।