फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   body of 25-year-old youth found lying in his own house In Bahadurgarh

UP News: तीन दिन से घर में था बंद, 25 साल के युवक की लाश से मचा हड़कंप, पड़ोसियों को हो रहा था संदेह

Tue, 12 Aug 2025 12:17 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Aug 2025 12:17 PM IST
सार

हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक 25 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक का शव घर के अंदर ही मिला है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
body of 25-year-old youth found lying in his own house In Bahadurgarh
मकान में युवक की लाश मिलने से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डहरा निवासी रामलखन (25 वर्ष) का शव मंगलवार की सुबह उनके ही मकान में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रामलखन के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है।

विज्ञापन


वहीं, उनके दोनों भाई अपने परिवार को साथ लेकर गाजियाबाद रहते हैं। जिस कारण रामलखन काफी समय से गांव में स्थित अपने मकान में अकेले रह रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि वह दो-तीन दिन से घर के बाहर नहीं आए, तो उन्हें कुछ संदेह हुआ।
विज्ञापन


वहीं, मकान का मुख्य गेट भी अंदर से बंद था। जिस कारण ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां ग्रामीणों के सामने किसी तरह गेट खोला गया। तो युवक का शव कमरे के बाहर पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि मृतक के भाइयों को सूचना दे दी गई है। मामला संदिग्ध है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed