{"_id":"592d8ced4f1c1bed1abdb5f7","slug":"blow-the-congress-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":" केरल की घटना के विरोध में कांग्रेस का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल की घटना के विरोध में कांग्रेस का पुतला फूंका
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 30 May 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस का पुतला फूंका
केरल में गोहत्या के विरोध में मंगलवार को भाजपाइयों ने नगर के अतरपुरा चौराहे पर कांग्रेस का पुतला फूंका। गोहत्या करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर केरल सरकार से उन्हें फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
पुतला दहन की अगुवाई वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज त्यागी ने की। अतरपुरा चौराहे पर मंगलवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज त्यागी ने कहा कि केरल में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ताओं ने गोहत्या कर पूरे देश को शर्मसार कर दिया है।
विज्ञापन
इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस का पुतला दहन किया।
पुतला दहन करने वालों में प्रशांत त्यागी, अंकित त्यागी, प्रिंस, सुशील, राघव, हिमांशु, हरेंद्र, मारुत गर्ग, नकुल, अमित, शहजाद व निजाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन