फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Blood-red water out of the taps.

नलों से निकल रहा खून जैसा लाल पानी

Wed, 30 Nov 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 30 Nov 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
Blood-red water out of the taps.
खून जैसा लाल पानी - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के कोटला मेवातियान मोहल्ला के सरकारी टंकियों से दूषित व खून जैसा लाल बदबूदार पानी सप्लाई होने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों की ओर से कई बार शिकायत देने के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी अंजान बने हुए हैं।

विज्ञापन


सीएमओ का कहना है कि दूषित पानी पीने से लीवर, पेट संबधी गंभीर बीमारी हो सकती है।  दरअसल, काफी समय से कोटला मेवातियान मोहल्ला में सरकारी पानी की टंकियों से दूषित व खून जैसी लाल बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह लोगों ने बाल्टी में पानी भरना शुरू किया तो सन्न रह गए। मोहल्ला निवासी अलीशेर ने बताया कि पानी पीने के लिए उसने टंकी खोली तो लाल व बदबूदार पानी निकलने लगा। आरोप है कि पूर्व में भी कई बार बदबूदार पानी की शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन नगर पालिका के अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं, जिससे लोगों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मोहल्ला निवासी सलीम और आबिद ने बताया कि नलों से दूषित पानी आने पर मोहल्ले में लगे सरकारी हैंडपंप से पानी भरा जाता है।

मामले की नगर पालिका में लिखित शिकायत की जा चुकी है। पालिका अध्यक्ष मालती भारती का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। बृहस्पतिवार को टीम भेजकर पानी की जांच कराई जाएगी। अंदेशा है कि किसी स्थान पर पाइप लीक हो गया है। इसकी वजह से बदबूदार पानी निकल रहा।

आसपास के इलाके में पशुओं का अवैध कटान होने का संदेह है। इसके चलते खून नालियों में बहा दिया जाता है, जो टूटी पेयजल की लाइन के रास्ते नलों में पहुंच रहा है। ऐसा हो रहा है तो यह काफी गंभीर मामला है।


क्योंकि घरों या अवैध पशु वधशाला में पशुओं के कटान पर रोक लगा रखी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके सिंह का कहना है कि लोगों को दूषित पानी पीने से बचना चाहिए। साथ ही पानी को उबालकर पीने से बीमारियों से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed