{"_id":"589f22674f1c1b875237cb17","slug":"blo-negligence-did-not-put-to-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ की लापरवाही, सैकड़ों नहीं डाल पाए वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ की लापरवाही, सैकड़ों नहीं डाल पाए वोट
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 11 Feb 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
सैकड़ों नहीं डाल पाए वोट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने इस बार घर-घर मतदान पर्चियां भिजवाई थीं। महीनों पहले से इसकी जिम्मेदारी बीएलओ को सौंपी गई, लेकिन अनेक बीएलओ की लापरवाही जिले के हजारों मतदाताओं पर भारी पड़ी।
विज्ञापन
कितने ही वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से गायब था। जिसके कारण ये लोग मतदान से वंचित रह गए। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ को घर घर मतदाता पर्ची पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गयी थी, लेकिन इसके बावजूद भी कितने ही घरों में मतदाता पर्ची नहीं पहुंची।
विज्ञापन
मतदाता असमंजस में थे कि किस पोलिंग बूथ पर वोट देने जाए। इसके अलावा कितने ही लोग ऐसे थे जिनकी नाम ही वोटर लिस्ट से गायब हो गए। बाजार बजाजा निवासी आदित्य व उनकी माता कुसुम देवी वोट डालने बूथ पर पहुंचे लेकिन उनका नाम ही वोटर लिस्ट से गायब था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे वर्षों से वोट डाल रहे हैं लेकिन बीएलओ की लापरवाही से उनकी व उनकी माता दोनों के नाम मतदाता सूची से गायब हो गए। इसके अलावा मजीदपुरा के कितने ही लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब मिले।
जिसके कारण इनमें जबरदस्त रोष दिया। अधिकतर बूथों पर इस प्रकार की समस्या देखने को मिलीं। इस स्थिति से नई वोट बनाने के लिए करीब तीन महीने चले मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं।