फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   black of dap in badnauli

Hapur News: डीएपी की कालाबाजारी में समिति संचालक पर गिरी गाज, किसानों में आक्रोश

Sat, 11 Oct 2025 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 11 Oct 2025 09:57 PM IST
सार

हापुड़ जिले में डीएपी की कालाबाजारी मामले में समिति संचालक पर गाज गिरी है। एआर कॉपरेटिव ने जांच के बाद संचालक को हटा दिया है। इस पूरे मामले बृहस्पतिवार को वीडियो सामने आने के बाद किसानों ने हंगामा किया था।

विज्ञापन
black of dap in badnauli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़। बदनौली की बी पैक्स समिति से डीएपी की कालाबाजारी के मामले में जांच के बाद समिति के संचालक अमित त्यागी पर गाज गिरी है। एआर कोऑपरेटिव ने जांच के बाद संचालक को हटा दिया है। इस मामले में किसान मुकदमा दर्ज कराने की मांग भी कर रहे हैं। दो दिन पहले अमर उजाला में प्रकरण को लेकर समाचार प्रकाशित हुआ था।
विज्ञापन


इस मामले में बृहस्पतिवार को वीडियो सामने आने के बाद किसानों ने हंगामा किया था। इसके बाद शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश और एआर कोऑपरेटिव प्रेमशंकर ने मामले में जांच करते हुए किसानों के बयान दर्ज किए थे। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच की गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बदनौली समिति पहुंचकर पिछले एक सप्ताह का रिकार्ड भी तलब किया। किसानों से अभद्रता और डीएपी की कालाबाजारी सहित अन्य मामले सामने आने पर समिति के सचिव हिमांशु यादव ने संचालक अमित त्यागी को हटा दिया है। इसके स्थान पर अमरवीर को तैनात किया गया है। बता दें कि आलू बोआई के दौरान जिले में डीएपी की मांग काफी बढ़ गई है। समितियों पर डीएपी के लिए किसानों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
विज्ञापन


किसानों को घबराने की जरूरत नहीं
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में 92 हजार कट्टा डीएपी और करीब डेढ़ लाख कट्टा यूरिया का स्टॉक है, जो समितियों पर भेजा जा रहा है। इसलिए किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
तीन दिन पहले बदनौली समिति से रात के समय डीएपी बेचने का मामला सामने आया था। किसानों ने इस पर हंगामा करते हुए कालाबाजारी का आरोप लगाया। अवकाश के दिन समिति से डीएपी की बिक्री की गई।


प्रकरण में जांच की गई है। किसानों के बयान भी दर्ज हुए हैं। अभी तक की जांच के बाद समिति संचालक अमित त्यागी को हटा दिया गया है। आगे की जांच अभी जारी रहेगी। -प्रेम शंकर, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed