{"_id":"584056394f1c1be665de7133","slug":"black-money-written-off-and-krao-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेधन से कराओ किसानों का कर्ज माफ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेधन से कराओ किसानों का कर्ज माफ’
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 01 Dec 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
कालेधन से कराओ किसानों का कर्ज माफ’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी के बाद केंद्र सरकार द्वारा जुटाए गए कालेधन से किसानों का कर्ज माफ कराने की मांग को लेकर पांच दिसंबर को रालोद कार्यकर्ता राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी के नेतृत्व में जंतर मंतर पर हुंकार भरेंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने गांवों में जनसंपर्क तेज कर दिया है। गांव नली हुसैनपुर में बैठक को संबोधित करते हुए युवा जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने कहा कि भाजपा सरकार ने नोट बंदी का फैसला लेकर जनता को परेशानी में डाल दिया है।
विज्ञापन
इस निर्णय को लेने से पहले जनता के हित के बारे में नहीं सोचा गया। अब सरकार इस फैसले को असरदार बनाने के लिए करोड़ों रुपये कालेधन को जब्त करने का दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि इस कालेधन से किसानों का कर्जा माफ होना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान अरुण चौधरी, गुड्डू, अमन सिरोही, धर्मपाल, विपिन ढाना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।