फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BKU the police cordon commotion

भाकियू ने थाना घेर हंगामा किया

Sat, 01 Oct 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 01 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
BKU the police cordon commotion
हंगामा - फोटो : अमर उजाला

युवती को जलाकर मारने के आरोपी ससुरालियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में भाकियू ने शनिवार को थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से उनकी नोंकझोंक भी हुई। इंस्पेक्टर के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा देने पर लोग शांत हुए।

विज्ञापन


भाकियू की मासिक पंचायत में गांव सिखैड़ा में ससुरालियों द्वारा जलाकर मारी गई मदन लाल की बेटी सुंदरी की हत्या में नामजदों की गिरफ्तारी न होने का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सचिव सतवीर सिंह, जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री और जिला प्रभारी सतवीर चौहान के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में थाने पर पहुंचे और घेराव कर पुलिस के विरोध में नारेबाजी करने लगे। इस दौरान किसानों की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने सुंदरी हत्याकांड में फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और गांव खैया के युवक परमजीत उर्फ मोंटी की मौत से जानकारी किसानों से साझा की। तब कहीं जाकर भाकियू कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हो पाया।

युवा जिलाध्यक्ष शिवकुमार तोमर, जतिन, इंद्रराज सिंह, राजकुमार प्रधान, हरकेश तोमर, कुलदीप सिंह, ऋषिपाल, कपिल, रामवीर, विनोद, एसपी कर्दम समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 भाकियू के राष्ट्रीय सचिव सतवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य और मंडलाध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि पूर्व जिला प्रभारी दिनेश खेड़ा को संगठन की नीतियों के खिलाफ काम करने पर पिछले दिनों निष्कासित कर दिया गया था। उनके निष्कासन को स्वीकृत कराने के लिए प्रदेशाध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन के पास भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed