{"_id":"571e3f3d4f1c1b443ea9159b","slug":"bku-strike-at-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 25 Apr 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसान की जमीन की कुर्रेबंदी करने के लिए लेखपाल पर पैसे लेकर भी काम न करने और हाफिजपुर थाने में शिकायत करने पर कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। एसडीएम सदर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। हालांकि सीडीओ के आश्वासन पर धरना खत्म हो गया।
विज्ञापन
सोमवार को भाकियू के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। एडीएम रजनीश राय, अपर उपजिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार वार्ता के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
भाकियू के प्रदेश सचिव रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री, जिला प्रभारी दिनेश खेड़ा, जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिंह ने बताया कि उबारपुर गांव के हरेंद्र ने जमीन की कुर्रेबंदी करने के लिए लेखपाल से संपर्क किया। पहले तो लेखपाल ने काम नहीं किया फिर एक हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
इतना ही नहीं किसान पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर हाफिजपुर थाने में तहरीर दे दी। मामले में जब एसडीएम सदर से शिकायत करने गए तो उन्होंने भाकियू के प्रतिनिधिमंडल से अभद्रता की।
सीडीओ कुणाल सिल्कू ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके अलावा भाकियू ने सीडीओ को ज्ञापन सौंपा, जिसमें गन्ना भुगतान कराने, नए ग्राम प्रधानों का बैंक खाता खुलवाने आदि की मांग की।
वहां पर राष्ट्रीय सचिव सत्यवीर सिंह, डा. रामपाल सिंह चौहान, रामबीर सिंह, मूलचंद यादव, सतबीर सिंह चौहान, कमल सिंह, सुरेन्द्र चौहान, कृपाराम सिंह, राहत खां, चौधरी जंग बहादुर सिंह,उदयबीर, चौधरी भगत राम, राहत खां, महीपाल सिंह, फराहिम, हारुन, जमशेद खां आदि रहे।
मुझ पर लगाए आरोप निराधार है। किसान ने जो शिकायत की थी, उसकी जांच तहसीलदार से कराए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। - अवनीश राय, एसडीएम (प्रशिक्षु आईएएस)