{"_id":"688a46015e6592a3ae025924","slug":"bku-staged-sit-in-police-station-accusing-inspector-of-misbehaving-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: भाकियू ने थाने में दिया धरना, दरोगा पर अभद्र व्यवहार करने और आरोपी की गिरफ्तारी न होने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: भाकियू ने थाने में दिया धरना, दरोगा पर अभद्र व्यवहार करने और आरोपी की गिरफ्तारी न होने का लगाया आरोप
Wed, 30 Jul 2025 09:53 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़ (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़ (हापुड़)
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 30 Jul 2025 09:53 PM IST
सार
प्रदेश अध्यक्ष रीता चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार को दो दिन में न्याय नहीं मिला तो संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा थाने में अनिश्चिकालीन धरना दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन की सूचना पर सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा थाने पहुंचे और कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन
धरना देते भाकियू के कार्यकर्ता
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी को अगवा करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी न होने, दरोगा द्वारा किशोरी के परिजनों से गलत व्यवहार करने के आरोप में भाकियू जनशक्ति कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी, मामले में विवेचनाधिकारी को शीघ्र बदलने व किशोरी को परिजनों को सुपुर्द करने के आश्वासन पर कार्यकर्ता धरना समाप्त कर वापस लौटे हैं।
विज्ञापन
संगठन के जिलाध्यक्ष सुधीर चौधरी ने बताया कि चार दिन पहले एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी को एक युवक अगवा कर ले गया था। पुलिस ने किशोरी को तो बरामद कर लिया। जबकि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। किशोरी के परिजनों ने विवेचनाधिकारी पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद भी परिजनों को सुपुर्द नहीं किया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष रीता चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार को दो दिन में न्याय नहीं मिला तो संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा थाने में अनिश्चिकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन की सूचना पर सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा थाने पहुंचे और कार्यकर्ताओं को शांत कराया। सीओ व थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने, शीघ्र विवेचनाधिकारी को बदलने व किशोरी को जल्द परिजनों को सुपुर्द करने के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत होकर वापस लौट गए। इस दौरान संगठन के प्रदेश महासचिव जोगेंद्र चौधरी, संजय त्यागी, मुनेश यादव, विरेंद्र गिल, रामेंद्र सिंधु, विपिन चौधरी, विनेश पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन