{"_id":"657f3677637b79bfee0f43f9","slug":"bku-bhanu-will-stop-the-work-of-ganga-expressway-on-december-20-hapur-news-c-306-1-gha1001-3378-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 20 दिसंबर को गंगा एक्सप्रेसवे का काम रोकेगी भाकियू भानु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 20 दिसंबर को गंगा एक्सप्रेसवे का काम रोकेगी भाकियू भानु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिंभावली। भाकियू भानु पदाधिकारियों ने रविवार को गांव माधापुर में बैठक की। बैठक में संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से 20 दिसंबर से शुरू हो रहे आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र त्यागी ने कहा कि यूपीडा के अधिकारियों को लिखित में गंगा एक्सप्रेसवे पर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 से सर्विस रोड को करीब 700 मीटर तक बनाए जाने की मांग की गई है, लेकिन अभी तक भी कोई संतोषजनक जवाब यूपीडा की ओर से नहीं मिल सका है। वहीं उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यदायी संस्था को अतिरिक्त लाभ पहुंचाने के मकसद से इस मांग की अनदेखी कर रहे हैं। जो क्षेत्र के लोगों के हित में किसी भी सूरत में नहीं है। जिसके चलते 20 दिसंबर को एक्सप्रेसवे पर काम पूरी तरह रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहित के लिए अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में पहुंचे, ताकि समस्या का उचित समाधान हो सके। इस मौके पर अजय त्यागी, धर्मपाल त्यागी, परम सिंह, योगेश त्यागी, जयकरण सिंह, चिंटू त्यागी, रितिक, कमरजीत, कविंद्र, अनिल त्यागी, बंटी, पारुल त्यागी, पुरुषोत्तम शर्मा, रामानंद, धर्मपाल त्यागी, पवन त्यागी, राकेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।