फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BJP will form the next government in UP.

‘यूपी में अगली सरकार भाजपा की बनेगी’

Mon, 22 Aug 2016 08:36 PM IST
Updated Mon, 22 Aug 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
BJP will form the next government in UP.
तिरंगा यात्रा के दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया दावा - फोटो : अमर उजाला

बाबूगढ़ मंडल में सोमवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


सोमवार को तिरंगा यात्रा को सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अशोक पाल व बाबूगढ़ मंडल के अध्यक्ष पवन चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर सिमरौली स्थित बालाजी मंदिर से रवाना किया। यात्रा बागड़पुर, बाबूगढ़ नगर, बाबूगढ़ देहात, बछलौता,
विज्ञापन


ककोड़ी, नूरपुर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुंची, जहां सांसद, जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। यहां से तिरंगा यात्रा गांव छपकौली, अयादनगर, कांकर हसनपुर, मीरपुर से भटैल, झंडा, सामई, हिमांयूपुर, महमूदपुर, नवादा होते हुए तहसील हापुड़ स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। सांसद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी, जिसमें युवाओं की भूमिका अहम होगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों के लिए अपनी कमर कस लें।

उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए युवाओं का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रफुल्ल सारास्वत, प्रवीन सेठी, पूर्व विधायक जयप्रकाश, बिजेंद्र कुमार, रामस्वरूप भारती, विजयपाल आढ़ती, मनोज बाल्मीकि, सतीश प्रधान,


प्रशांत चौधरी, पवन चौधरी, राहुल चौधरी, जयभगवान, ललित गोयल, उमेश अग्रवाल, प्रवीन सिंघल, विजय प्रधान, चरण सिंह प्रधान, नत्थू प्रधान, मदनपाल, मनोज भारती, एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed